बोर्ड ने सोशल इनवेस्टिगेशन रिपोर्ट व साइकलोजिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी का मामला जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेजते हुए 3 जनवरी को पेश करने के आदेश दिए थे।
बुधवार को बाल सुधार गृह प्रशासन ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। यहां जज के छुट्टी पर होने के चलते उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
आरोपी को 17 जनवरी को पेश करने के अदालत ने आदेश दिए हैं। उधर, शुक्रवार को अदालत में आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। परिजनों द्वारा दायर की गई जमानत याचिका पर सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा गया था। शुक्रवार को सीबीआई द्वारा जवाब दाखिल किया जाएगा जिसके बाद जमानत पर बहस होगी।