प्रद्युम्न हत्याकांड में तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आज सीबीआई ने आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अदालत ने आरोपी छात्र को 22 नवंबर तक फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया है। केस की अगली सुनवाई भी 22 नवंबर को ही होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सीबीआई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल कोर्ट ने छात्र से पूछताछ का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया था लेकिन सीबीआई ने इस नियम को तोड़ा जिसकी वजह से कोर्ट ने उससे समय को लेकर ही सवाल पूछे।
The boy has been sent to Faridabad observation home till 22nd November, which is also the date of next hearing: CK Sharma, lawyer of the minor accused in #PradyumanMurderCase pic.twitter.com/rTkaVFJCaE
— ANI (@ANI) November 11, 2017
वहीं छात्र को बाल सुधार गृह भेजे जाने के बाद आरोपी के परिजन काफी नाराज हैं और उन्होंने सीबीआई पर अपने बच्चे पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
आरोपी के पिता ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे बेटे को प्रताड़ित किया जा रहा है। सीबीआई ने उसे उल्टा लटकाकर बुरी तरह मारा था। वह पूरी तरह निर्दोष है।
आरोपी के पिता का कहना है कि स्कूल में पीटीएम अब तक केवल एक बार हुआ है और सभी टीचर्स ने मेरे बेटे के व्यवहार और परफॉर्मेंस की तारीफ की थी, मेरे पास उसकी मार्कशीट भी है। आरोपी के पिता ने ये सवाल किया कि आप को लगता है कि इतना बड़ा लड़का हत्या जैसा जघन्य अपराध करने के बाद इतना नॉर्मल बिहेव करेगा?
सीबीआई से जब इन सब आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसे किसी भी आरोप को मानने से इनकार कर दिया।
My son is being tortured, he was hung upside down and brutally thrashed. He is completely innocent: Father of accused class 11th student #PradyumanMurderCase #RyanInternationalSchool pic.twitter.com/MqWgDZ1SEp
— ANI (@ANI) November 11, 2017
Juvenile Justice Board seeks clarification from CBI as to why it violated the timings of interrogation of accused class 11th student #PradyumanMurderCase
— ANI (@ANI) November 11, 2017
इससे पहले आज(11 नवंबर) सीबीआई उसे पूछताछ के लिए स्कूल लेकर गई जहां 4 घंटे तक सीबीआई ने सीन री-क्रिएट किया। सीबीआई ने डमी प्रद्युम्न के साथ स्कूल में सारा सीन दोहराया और समय भी मिलाते रहे। इस दौरान स्कूल में माली व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।
बता दें कि भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को मंगलवार को हिरासत में लिया था। बुधवार को उसे अदालत कर रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।