भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई शुक्रवार सुबह उसे दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर ले जाकर पूछताछ कर रही है। वहीं आज आरोपी कंडक्टर ने जमानत याचिका दायर कर दी है।
बता दें कि सीबीआई के मुताबिक प्रद्युम्न की हत्या के पीछे अशोक का हाथ नहीं है। सीबीएई कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट देने वाली है। अशोक की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 नबंबर को होगी।
CBI has stated that Ashok did not commit the murder & they are giving him a clean chit. The hearing on bail application will be done on 16th November: Mohit Varma, Driver Ashok's lawyer #PradyumanMurderCase pic.twitter.com/J7Npn44lxD
— ANI (@ANI) November 10, 2017
इस मामले में संभवत: सीबीआई आज आरोपी को स्कूल ले जाकर क्राइम सीन री-क्रिएट कर सकती है। फिलहाल छात्र से पूछताछ कर इसमें और लोगों या अन्य छात्रों के शामिल होने की भी बात जानने की कोशिश की जा रही है।
CBI probing role of a second student who accompanied the arrested Ryan student: CBI Sources of Pradyuman murder case
— ANI (@ANI) November 10, 2017
यह भी पढ़ेंः प्रद्युम्न हत्याकांडः आरोपी छात्र ने कबूला जुर्म, कहा- समझ नहीं आया और मैंने उसे मार दिया
सूत्रों का ये भी कहना है कि पीटी टीचर और माली ने लोकल पुलिस को जो बयान दिया था सीबीआई उसकी भी जांच कर रही है।
CBI is also verifying the veracity of gardener and PT teacher's statement given to local police: CBI Sources on Pradyuman murder case
— ANI (@ANI) November 10, 2017
वहीं गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए कंडक्टर अशोक के वकील ने आज कहा कि जैसे ही क्लोजर रिपोर्ट फाइल की जाएगी हम तुरंत अशोक की रिहाई के लिए कोर्ट में अपील करेंगे। और जब वह छूट जाएगा तो हम गुरुग्राम पुलिस और रायन इंटरनेशनल पर मानहानि का केस दायर करेंगे।
As soon as the closure report comes will file bail for Ashok (conductor who was arrested), once he is discharged we will file a case against Police & school management: Mohit Verma, Ashok's Lawyer #PradyumanMurderCase pic.twitter.com/dkeMyNxv4R
— ANI (@ANI) November 10, 2017