फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप शुक्ला की बीमारी पर कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट

Sat, 31 May 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के मामले में फंसे यूपी के सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला बृहस्पतिवार को पेशी पर नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने डासना जेल और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल की रिपोर्ट तलब कर ली।
विज्ञापन


डासना जेल अधीक्षक को कोर्ट ने आदेश दिया है कि वह तीन दिन के अंदर जेल में तैनात डाक्टर और आरएमएल अस्पताल की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें।

आईएएस प्रदीप शुक्ला की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर है। बीमारी के चलते ही उन्हें सीबीआई कोर्ट से इलाज के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। इसी माह के शुरुआत में उनकी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त हो गई थी।

इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत बढ़ाए जाने की अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट ने उस अर्जी को खारिज करते हुए प्रदीप शुक्ला को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। सीनियर आईएएस ने 15 मई को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें डासना जेल भेजा था।
विज्ञापन


डासना जेल पहुंचते ही उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें आरएमएल में भर्ती करा दिया गया। बृहस्पतिवार को प्रदीप शुक्ला को कोर्ट में पेश होना था, मगर उन्हें पेश नहीं किया गया।

डासना जेल अधीक्षक ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पत्र के माध्यम से कोर्ट को दी। इस पर प्रभारी न्यायाधीश ने तीन दिन में जेल अधीक्षक से जेल अस्पताल में तैनात डाक्टर और आरएमएल अस्पताल की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें