फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रैक्टिकल परीक्षाएं-आंतरिक मूल्यांकन एक जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडे प्रदेशों में स्थित स्कूलों के लिए नौ नवंबर से 19 दिसंबर तक होंगी आयोजित
विज्ञापन

सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं की प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दसवीं व बारहवीं कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया एक जनवरी (2027) से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। वहीं, ठंडे प्रदेशों में स्थित स्कूलों के लिए इनका आयोजन नौ नवंबर से 19 दिसंबर तक होगा। सीबीएसई ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूलों को सबसे पहले परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची तैयार करनी होगी। ऑनलाइन एलओसी(लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) में जिनके नाम दर्ज नहीं हैं, उन्हें प्रैक्टिकल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 19 दिसंबर तक सभी अंक अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। 10वीं में इंटरनल(आंतरिक मूल्यांकन) असेसमेंट स्कूल के शिक्षक ही करेंगे। यह मूल्यांकन केवल एक बार होगा और इसके अंक दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए भी मान्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 छात्रों का बैच बनाने के निर्देश
बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन के लिए प्रत्येक विषय में 30 विद्यार्थियों का एक बैच बनाने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रयोगशाला में 15-15 विद्यार्थियों के दो समूह बनाए जा सकते हैं, लेकिन पूरे बैच की परीक्षा उसी दिन पूरी करनी होगी। 30 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या होने पर दो या तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। परीक्षा के दौरान प्रत्येक बैच की समूह फोटो निर्धारित ऐप लिंक पर अपलोड करनी होगी। फोटो में सभी विद्यार्थी, बाहरी परीक्षक, आंतरिक परीक्षक और नियुक्त पर्यवेक्षक दिखाई देने चाहिए। फोटो में प्रयोगशाला भी स्पष्ट नजर आनी चाहिए। फोटो जियो-टैग और टाइम-टैग होगी। परीक्षा के दिन अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 19 दिसंबर तक दोबारा तय की जा सकती है। ऐसे विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिकॉर्ड में अनुपस्थित के बजाय री-शेड्यूल्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा नहीं देने पर उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें