भयंकर गर्मी में पावर कारपोरेशन ने भी लोगों की सिरदर्दी बढ़ा दी है। जीडीए ने लाइन निर्माण के लिए पांच दिन तक दोपहर तक का शटडाउन रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को कमला नेहरूनगर फीडर भी दोपहर तक बंद रहेगा।
इससे आवासीय कालोनी के साथ ही संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल को भी बिजली नहीं मिलेगी। जीडीए को गोविंदपुरम क्षेत्र में सप्लाई लाइन बनवानी है। इसके चलते चिरंजीव विहार फीडर बंद रखा जाएगा। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक चिरंजीव विहार को बिजली नहीं मिलेगी।
पांच मई तक रोजाना दोपहर तक पावर कट रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को कमला नेहरूनगर पावर स्टेशन की सप्लाई भी बंद रखी जाएगी। इससे सीएमओ आफिस, संयुक्त जिला अस्पताल संजयनगर और आवासीय कालोनियों की बिजली बंद रहेगी। एसडीओ एसके सक्सेना ने बताया कि दोपहर बाद इन क्षेत्रों की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।