फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में नहीं होगी बिजली की किल्लत, विभाग ने किए खास इंतजाम

Mon, 21 Mar 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
इस बार की गर्मियों में उमीद है कि मेवातवासियों को बिजली के कारण पसीने में तरबतर न होना पडा। जिस योजना के साथ बिजली विभाग का कर रहा है, उससे इस बार बिजली की किल्लत कम होनी की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने गर्मीयों को लेकर बेहतर तैयारी की है। विभाग ने जिले की सभी लाईनों का मरमत व रखरखाव का काम पूरा कर लिया है। सभी फीडरों के स्विच रिपेयर कर दिए गए हैं। जिले में 85 नए ट्रांसफार्मर रखे गए हैं तथा 135 ट्रांसफार्मर्स की क्षमता भी बढ़ाई गई है।

गर्मी के मौसम में फाल्ट तथा जर्जर तारों के टूटने की समस्या से निबटने के लिए 136 किलोमीटर लाईन को बदलकर कर नई तार डाली गई है। जिले में जहां कहीं भी पोल टूटे हैं या जर्जर हैं, उन्हें बदला गया है।
विज्ञापन


हमारा गांव-जगमग गांव योजना पर चल रहा काम
बिजली विभाग सरकार की योजना हमारा गांव-जगमग गांव पर काम कर रहा है। शुरुआत में यह कार्य जिले के तीन फीडरों के 28 गांवों में चल रहा है। इन गांवों में एलटी लाईन को बदलकर केबल डाली गई है तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर घर के बाहर लगाए गए हैं। विभाग ने इन गांवों में बिजली का समय 11 से 15 घंटे प्रतिदिन किया है।

ब्रेकडाउन नहीं होगा
एलटी लाईन के स्थान पर डाली गई केबल में ब्रेकडाउन नहीं होगा। अब से पहले गर्मियों में केबल के पिघलने के मामलों को देखते हुए इस बार गुणवत्ता बेहतर रखी गई है। वहीं गांवों में कुंडी डाल कर चोरी करने वालों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें