फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए शालीमार गार्डन में हंगामा

Fri, 22 May 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में पिछले एक सप्ताह से जारी ताबड़तोड़ बिजली कटौती के खिलाफ बृहस्पतिवार को रेजिडेंट्स का गुस्सा फुट पड़ा। देर रात  करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में ए और बी ब्लाक के रेजिडेंट्स सबस्टेशन पहुंचे और हंगामा काटा।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी की अगर बिजली सप्लाई ना सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कालोनी निवासी जगमोहन कसाना ने बताया की पिछले एक सप्ताह से इलाके में 24 घंटो में सिर्फ 8-10 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।

रात के समय सिर्फ एक से दो घंटे बिजली आती है। ऐसे में रात को लोग सो नहीं पा रहे। सबसे ज्यादा समस्या छोटे बच्चों के साथ होती है। लंबी बिजली कटौती के चलते इंवर्टर भी डाउन हो जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया की जानबूझकर रात के समय बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को पता न चल सके। बृहस्पतिवार सुबह से ही बिजली 10-15 मिनट के लिए आ रही है। जिसके चलते मोटर भी नहीं चली और लोगों को पानी तक नहीं मिला।

लोगों ने चेतावनी दी की अगर सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो चीफ इंजीनियर का घेराव और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अनिल शर्मा, गोविंद, कमलेश त्रिवेदी, वंदना पांडेय, स्वाति व्यास, नितिका रावत, रश्मि कौशिक, पिंकी व्यास आदि लोग मौजूद रहे।

एसडीओ बोले दो दिन में होगा सुधार
एसडीओ के आश्वासन पर लोग शांत होकर घर लौटे। एसडीओ जागेश कुमार ने बताया की महाराजपुर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर  लगाने के चलते कटौती की जा रही है। दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।

10 घंटे पावर कट से दिक्कत
भीषण गर्मी में महानगर में 10 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। अफसरों के दावों के बावजूद हालात सुधर नहीं रहे हैं। कविनगर, राजनगर, नेहरूनगर, शास्त्रीनगर, पटेलनगर और लाहियानगर में सात से नौ घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन


विजयनगर, प्रतापविहार और एनएच 24 की कालोनियों में यह कटौती 10 घंटे से ज्यादा रही। बिजली कटौती से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें