फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कल भी नहीं आएगी बिजली

Fri, 04 Apr 2014 09:12 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार की ही तरह शुक्रवार को भी कई घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना होगा। बिजली निगम, सबस्टेशन सेक्टर-46 और एस्कॉर्ट्स-दो पर मरम्मत कार्य करवा रहा है। इस कारण कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


सेक्टर-46 सबस्टेशन पर दोनों दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मरम्मत कार्य जारी रहेगा। इस दौरान सेक्टर-21ए, बी, सी की आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा सबस्टेशन एस्कॉर्ट्स-दो पर शुक्रवार को मरम्मत कार्य होगा। इसका समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक है। इस वजह से सेक्टर-20बी की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली निगम के अनुसार, दोनों सबस्टेशनों पर बिजली की लाइनें खराब हो चुकी हैं, जिन्हें बदलने के लिए काम किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता राम निवास ने बताया कि काम पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों को तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें