फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जिले में ओवरलोड की वजह से कई क्षेत्रों में पावर फेल हो गया। जिससे लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी दिनभर बिजली कटौती होती रही।
विभाग के मुताबिक मंगलवार की शाम बिजली आपूर्ति की मांग 175 लाख यूनिट से बढ़कर 190 लाख यूनिट हो गई। जिस कारण कई सब स्टेशनों पर पावर फेल हो गई। रात करीब 9:30 बजे बल्लभगढ़ और एनआईटी के कुछ जगह एक साथ पावर कट लगे।
बिजली कटौती से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर
करीब एक घंटे तक लोगों ने आम बिजली कटौती माने रहे। लेकिन देर रात 11:30 तक बिजली न आती देख लोगों ने बिजली निगम कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। जिससे पता चला कि ओवरलोड के कारण कई जगह तारें टूट गई है। जिन्हें ठीक करने में चार से पांच घंटे का समय लगा।
मरम्मत कार्य बुधवार शाम तक चलता रहा। इस दौरान बुधवार को भी कई क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली कटौती हुई। एसई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य जहां पूरा हो रहा है वहां बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जा रही है।
कटौती से ये क्षेत्र रहे प्रभावित:
-नहर पार, शिवदुर्गा विहार, न्यू भारत कालोनी, बाई पास, सेक्टर- 22, 23, 24, 25, 46, 31, 55, 56, 58, बसेलवा कॉलोनी, मथुरा रोड, भारत कॉलोनी, जवां, खादर, कोराली, तिगांव, तिकोना पार्क, संजय कालोनी, छायंसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, माहातपुर, आदर्श नगर, नया गांव, बाजरी, सुरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौच्छी, दयालपुर, पल्ला, मुजेसर, एवं चावला कॉलोनी।