दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को मरम्मत और तकनीकी कार्य की वजह से दो से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। सरकार ने बिजली कंपनियों को इन इलाकों में दूसरे स्रोत से आपूर्ति करने को कहा है।
बीएसईएस की यमुना पावर लिमिटेड इलाके के ओल्ड लाजपत राय मार्केट, भागीरथ पैलेस, दिलशाद गार्डेन, मटिया महल बाजार, सीमापुरी, न्यू सीमापुरी, गोविंद विहार, महालक्ष्मी विहार, जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, शंकर मार्ग, मंडावली, मयूर विहार, त्रिलोकपुरी समेत कुछ अन्य इलाकों में दो घंटे से सात घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
वहीं राजधानी पावर लिमिटेड के कालकाजी, ओखला फेज-वन, मुंडेला, मितराउं, कैर, टीगरी, जिया सराय, जिया सराय गांव, ककरोला सहित कुछ अन्य इलाकों में भी आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
इसके अलावा टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के सिविल लाइंस में 10 से एक, मॉडल टाउन में 10:15 से 3:15, केशवपुरम में 10:30 से 1:30, बादली में 11 से 1:30, पीतमपुरा में 11 से एक, नरेला में 12 से दो, बवाना में दो से पांच, मंगोलपुरी में 1:30 से 3:30, शालीमार बाग में 11 से दो, रोहिणी में 10 से 12 के अलावा कुछ अन्य इलाकों में एक घंटे से लेकर पांच घंटे तक बिजली गुल हो सकती है।