फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अप्सरा रोड पर जगह-जगह गड्ढे, हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। सड़क पर बेहतर सफर की उम्मीद लेकर निकलने वाले वाहन चालकों को अप्सरा रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों से जूझना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। अचानक सामने आने वाले गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने और वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए भी ये गड्ढे हादसों की वजह बन सकते हैं। सड़क पर खराब स्थिति के कारण सफर की रफ्तार प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों को मजबूरी में धीमी गति से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति से न केवल सफर में समय अधिक लग रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें