फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल तकनीक के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रही दिल्ली : उपराज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
यशोभूमि में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन का उद्घाटन, रोबोटिक सर्जरी और एआई से इलाज को अधिक सटीक व सुरक्षित बनाने पर जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के इस्तेमाल से मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। ये बातें दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को द्वारका स्थित यशोभूमि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
उपराज्यपाल ने ‘एसएमआईसीटीएसआई-एटीसीएसए-आईसीसी-आईएसएमआईसीएस 2026 यूनिफाइड कांग्रेस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे। इनमें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और डॉ. युगल के. मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

संधू ने कहा कि दिल्ली में विश्वस्तरीय अस्पतालों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उत्कृष्ट शोध संस्थानों का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। यहां नई चिकित्सा तकनीकों को तेजी से अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना, उपचार की गुणवत्ता में सुधार करना और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति के लिए देश और दुनिया के विशेषज्ञों के बीच सहयोग तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को जरूरी बताया। इससे नई तकनीकों से होने वाले उपचार का लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. युगल के. मिश्रा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर रोबोटिक हृदय सर्जरी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। रोबोटिक्स और एआई के इस्तेमाल से हृदय सर्जरी को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाने में मदद मिल रही है।
तीन दिन तक नई तकनीकों पर मंथन
20 से 22 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत समेत कई देशों के चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इसमें हृदय एवं छाती संबंधी बीमारियों के उपचार, रोबोटिक सर्जरी, कम चीरे वाली सर्जरी और चिकित्सा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

-सम्मेलन में चार प्रमुख आयोजनों को एक मंच पर लाया गया है। इनमें एसएमआईसीटीएसआई का 10वां वार्षिक सम्मेलन, एटीसीएसए का 34वां वार्षिक सम्मेलन, इंटरनेशनल कोरोनरी कांग्रेस का 12वां संस्करण और आईएसएमआईसीएस की विशेष कार्यशाला शामिल हैं। इसका उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाना और उपचार के क्षेत्र में नए शोध एवं तकनीकों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें