फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महिला व तीन बेटियों का हुआ पोस्टमॉर्टम, मृतका के भाई ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
समयपुर बादली हत्याकांड : फॉलोअप
विज्ञापन

-मृतका अनीता के भाई प्रमोद ने आरोपी जीजा को दो लाख रुपये देने की बात कही, आरोप है कि उसने कर्ज चुकाने के लिए ससुर से मांगे थे सात लाख रुपये
-आरोपी बेटियों की अच्छी परवरिश के लिए करता था रुपये की मांग, अंतिम लोकेशन अजमेर राजस्थान में आने के बाद पुलिस की दबिश बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
समयपुर बादली इलाके में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी मुनचुन का सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीम लगातार ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी की अंतिम लोकेशन अजमेर राजस्थान में मिली है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतका अनीता के भाई प्रमोद के बिहार से आने के बाद शुक्रवार को अनीता के अलावा उनकी तीन मासूम बेटियों अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी (3) के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने उसके मायके वाले के हवाले कर दिया। उसके भाई और मायके वालों ने दिल्ली में ही चारों का अंतिम संस्कार किया। उसके भाई प्रमोद ने आरोप लगाया कि आरोपी मुनचुन ने सात लाख रुपये की मांग की थी। उनलोगों ने 20 दिन पहले दो लाख रुपये उसे दिए थे। प्रमोद ने बताया कि तीन बेटियों को पालन पोषण को लेकर आरोपी ने काफी कर्ज होने की बात कही थी। उसने उसके पिता से कर्ज उतारने के लिए सात लाख रुपये की मांग की थी। उसने बताया कि वह बहन अनीता व जीजा मुनचुन के साथ पिछले सात साल से रह रहा था। छह महीने पहले ही उसने बहन का घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद का आरोप है कि उसका आरोपी जीजा शराब का आदी था और सट्टे में पैसा लगाता था। आशंका है कि इसकी वजह से उसपर काफी कर्ज हो गया था और उसने इससे परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने से बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम दिल्ली के अलावा, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार को समयपुर बादली इलाके में मुनचुन केवट ने अपनी पत्नी अनीता और तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। चारों के शव उनके कमरे पर खून से लथपथ हालत में मिले थे। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया था। भागते हुए आरोपी एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। पुलिस उसके फोन को सर्विलांस पर लगाया है। जिसके जरिए उसका अंतिम लोकेशन अजमेर राजस्थान का आया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसका पीछा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें