फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर लगे पोस्टर, आतंकी देश घोषित करने की मांग

Sat, 24 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली की कई सड़कों पर शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर लगाये गये। इसमें भारतीय संसद से मांग की गयी कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया। 
विज्ञापन


साथ ही उरी आतंकी हमले की निंदा की गयी थी। वहीं, दूसरी तरफ ऑल इंडिया राजीव गांधी क्रांतिकारी पार्टी ने पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्शन किया।

एनडीएसमी इलाके के ज्यादातार प्रमुख सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर लगे थे। प्रवीण शंकर कपूर की तरफ से लगाये गये पोस्टर में पाकिस्तान के ध्वज को काट दिया गया था। 
विज्ञापन

पाक दूतावास पर हुआ प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारतीय संसद से मांग की गयी थी कि आपात बैठक बुलाकर सबसे पहले पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाये। दूसरी तरफ चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शनकारियों ने उरी के आतंकी हमले की निंदा की। इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंक का ताजा नमूना बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान को मिलना चाहिये। 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाक के खिलाफ इस मामले में सख्त रूख अख्तियार करने की जरूरत है। पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर पूरी तरह अलग-थलग करना चाहिये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें