आप में छिड़ी घमासान और लगातार सामने आ रहे स्टिंग से जितना नुकसान आम आदमी पार्टी को हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल हो रही है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तो लोग आप और केजरीवाल का मजाक बना ही रहे थे और अब दिल्ली की सड़कों पर भी केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं।
बता दें कि शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में केजरीवाल को ठग बताया गया है।