फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल जाएगा डाकिए की शर्ट और साइकिल का रंग

Sat, 22 Feb 2014 05:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग का आधुनिकीकरण शुरू होने के बाद कर्मचारियों को भी मॉडर्न बनाए जाने की योजना है। डाकघर में आनेवाले उपभोक्ताओं से जहां डाककर्मी सलीके के साथ बातचीत करेंगे, वहीं डाकघर से संबंध बढ़ाने पर भी जोर देंगे।
विज्ञापन


विभाग की ओर से कर्मचारियों को तेजी के साथ काम करने, ग्राहकों की बात ध्यान से सुनने और अच्छे व्यवहार के गुर सीखाने को लेकर भी पाठशाला लगाई जाएगी। विभाग की योजना खासतौर से डाकिये के शर्ट और साइकिल में परिवर्तन करने की है।

अगर योजना परवान चढ़ी तो हर डाकिये को मोपेड या मोटर साइकिल भी दी जा सकती है। साथ ही दिल्ली में पुराने हो चुके सभी पोस्ट बॉक्स और लेटर बॉक्स को बदलने की कवायद भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग दिल्ली के निदेशक अदनान अहमद का कहना है कि विभाग का आधुनिकीकरण तेजी से जारी है। पुराने पोस्ट बॉक्स और लेटर बॉक्स को भी नया करने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें