फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल से मिले चाको, गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म'

Thu, 18 Apr 2019 06:16 PM IST
राजेश सैनी एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ तालमेल को लेकर हुई हालिया बातचीत की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन को लेकर पहले बनी सहमति से 'आप के पीछे हटने ' के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन


बाद में चाको ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन की संभावना 'लगभग खत्म' हो गई है। उन्होंने कहा, 'मैंने आप नेता संजय सिंह के साथ चर्चा की और हमनें 3:4 के फार्मूले पर सहमति बनाई थी। इस फैसले के बाद आप कुछ और राज्यों में तालमेल की बातचीत करने लगी।' 

चाको ने कहा, 'आज सुबह आप अपनी बात से पीछे हट गई। मुझे नहीं पता कि क्या वजह है। आप को दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।' उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए 3:4 के फार्मूले की पेशकश की थी, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का पहले यह भी कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें