सुबह उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 10 किमी की गति से हवा चल सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व मध्यम स्तर पर कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी।
अगले तीन दिनों तक प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है। 19 जनवरी को बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 18 बढ़कर 288 (खराब श्रेणी) दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।