फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहा प्रदूषण: दिल्ली सरकार का दावा- स्मॉग टावर का प्रयोग रहा सफल, कई अन्य जगहों पर भी लगाने की तैयारी

Fri, 01 Oct 2021 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन 23 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस स्मॉग टावर में लगभग दस हजार फिल्टर, 40 पंखे लगाए गए हैं और ये एक किलोमीटर तक की हवा को साफ करते हैं
विज्ञापन
स्मॉग टावर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार का दावा है कि स्मॉग टावर से राजधानी के प्रदूषण में काफी कमी आ रही है। दावा है कि स्मॉग टॉवर 80 प्रतिशत तक हवा को कर रहा है। इससे इस इलाके के आसपास के लोगों को साफ हवा मिल रही है। बेहतर परिणाम मिलने पर सरकार विभिन्न इलाकों में और स्मॉग टॉवर स्थापित करेगी। सरकार ने आज शुक्रवार को स्मॉग टावर की क्लोज मॉनिटरिंग करने के लिए 16 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन 23 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस स्मॉग टावर में लगभग दस हजार फिल्टर, 40 पंखे लगाए गए हैं और ये एक किलोमीटर तक की हवा को साफ करते हैं। यह लगभग 1000 घन मीटर प्रति सेकंड के हिसाब से हवा को साफ करता है इसके मापने के लिए कई सेंसर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें