फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण: फिर बिगड़ी राजधानी की हवा, आनंद विहार पर एक्यूआई पहुंचा 'खतरनाक' श्रेणी में

Tue, 14 Dec 2021 09:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में सुबह आठ बजे एक्यूआई 406 दर्ज किया गया। बवाना क्षेत्र का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 400, चांदनी चौक पर 354, आईजीआई एयरपोर्ट पर 304 और आईटीओ में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 236 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली की वायु गुणवत्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता मंगलवार को फिर बिगड़ गई। सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार क्षेत्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खतरनाक' श्रेणी में पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई में काफी सुधार देखने को मिला था।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में सुबह आठ बजे एक्यूआई 406 दर्ज किया गया। बवाना क्षेत्र का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 400, चांदनी चौक पर 354, आईजीआई एयरपोर्ट पर 304 और आईटीओ में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 236 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर एक में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 336, सेक्टर 62 में 310, सेक्टर 125 में 'खराब' श्रेणी में 288 दर्ज रहा। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 'खराब' श्रेणी में 263, लोनी में 'बहुत खराब' श्रेणी में 364, संजय नगर में खराब श्रेणी में '255' और वसुंधरा में 'खराब' श्रेणी में 262 मिला।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 51 में 'बहुत खराब' श्रेणी में 353, टेरी ग्राम में 'खराब' श्रेणी में 257 और विकास सदन में 'बहुत खराब' श्रेणी में 340 दर्ज किया गया। फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 355, सेक्टर 11 में 354 और सेक्टर 30 में 368 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें