फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नई लोकेशन नहीं, मौजूदा जगहों पर ही बढ़े मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजधानी में 1914 नए पोलिंग स्टेशन बढ़ाए गए, लेकिन मतदान केंद्रों की जगहें सिर्फ 160 बढ़ीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दिल्ली में पोलिंग स्टेशन की संख्या 13,033 से बढ़कर 14,947 हो गई है, जबकि पोलिंग स्टेशन लोकेशन 2,696 से बढ़कर केवल 2,856 हुई हैं। यानी 1,914 नए पोलिंग स्टेशन बढ़े, लेकिन नई लोकेशन सिर्फ 160 जुड़ीं।
विज्ञापन


सेंट्रल जिले में पोलिंग स्टेशन 633 से बढ़कर 682 हो गए, लेकिन लोकेशन की संख्या 140 ही रही। इसी तरह सेंट्रल नॉर्थ में स्टेशन 768 से बढ़कर 863 हुए, जबकि लोकेशन 166 पर ही बनी रहीं। नई दिल्ली में भी स्टेशन 208 से बढ़कर 214 हुए, लेकिन लोकेशन की संख्या 87 से नहीं बदली। दक्षिण-पश्चिम में स्टेशन 1,187 से बढ़कर 1,351 हुए और लोकेशन 237 से 252 हुईं। उत्तर-पश्चिम में स्टेशन 1,248 से 1,403 हुए, जबकि लोकेशन 199 से 210 हुईं। पश्चिम में स्टेशन 1,390 से 1,543 हुए, लेकिन लोकेशन 298 से केवल 316 हुईं। चुनाव कार्यालय के मुताबिक युक्तिकरण के दौरान मौजूदा मतदान केंद्रों का वरिष्ठ अधिकारियों से भौतिक सत्यापन किया गया। जहां मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक थी, वहां मतदाताओं को आसपास या नए बनाए गए मतदान केंद्रों में स्थानांतरित किया गया। चुनाव आयोग ने एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम सीमा 1,500 से घटाकर 1,200 कर दी है। हालांकि, प्रेस नोट में यह नहीं बताया गया है कि कितने मतदान केंद्रों में अतिरिक्त बूथ जोड़े गए और कितने मतदाताओं को नए या आसपास के केंद्रों में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें