फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आदिपुरुष फिल्म पर सियासत भरपूर, संजय सिंह बोले- भाजपा बताए बजरंगबली को भगवान मानती है या नहीं

Wed, 21 Jun 2023 01:24 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सांसद संजय सिंह ने भाजपा से पूछा है कि अब क्या वह भी मानते हैं कि भगवान बजरंग बली भगवान नहीं है? 
विज्ञापन
संजय सिंह, आप सांसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था व दिल्ली सरकार के अधिकार छीनने के लिए लाए गए अध्यादेश के बाद अब आदिपुरुष फिल्म पर भाजपा को घेरना शुरू किया है। आप के कई नेताओं ने भाजपा से आदिपुरुष फिल्म के मामले में कई सवाल किए है। वहीं, आप के अन्य नेताओं ने उनके सवालों को सोशल मीडिया पर वायरल करके भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। हालांकि, भाजपा की ओर से उनके सवालों का जवाब नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की ओर से आदिपुरुष फिल्म के मामले में उसके वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करके भाजपा को घेरने की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने अपने आशीर्वाद से आदिपुरुष फिल्म बनवाई है और अब क्या वह भी मानते है भगवान बजरंग बली भगवान नहीं है? तो क्या भाजपा हनुमान चालीसा भी प्रतिबंध कर देगी?


दूसरी ओर आप नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उनके ट्वीट को अपनी टिप्पणी के साथ री-ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि बजरंग बली हनुमान हमारे, आम और गरीब लोगों के संकट मोचक है और वह भगवान है। हर गांव-मोहल्ले में उनका मंदिर है। हनुमान को ये अब भगवान ही नहीं मान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें