सुनंदा पुष्कर मौत मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुनंदा के पति शशि थरूर का जल्द ही पोलीग्राफी टेस्ट करवाया जा सकता है। पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी पहले ही कह चुके हैं कि जो भी जरूरी होगा, वह करवाया जाएगा।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है। वे शशि थरूर का पोलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी में है।
एसआईटी की टीम जल्द ही पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से मिलगी और पूरी तफ्तीश के बारे में जानकारी देगी। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी अगले कुछ दिनों में कोर्ट जाएगी।