फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए रोक रहे पुलिसकर्मी को 100 मीटर घसीटा, राहगीरों ने बचाई जान

Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में वाहनों की चेकिंग के लिए खड़े पुलिसकर्मी को एक स्कूटी सवार ने वैशाली सेक्टर 5, 6 की पुलिया के पास करीब 100 मीटर तक घसीटा। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ट्रैफिक रूल तोड़ने पर स्कूटी सवार को रोक रहा था। राहगीरों की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार रात की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार वैशाली सेक्टर 5,6 की पुलिया सोमवार रात करीब 11 बजे फाइटर 14 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार और सब इंस्पेक्टर विजय कुमार चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


तभी सामने से आई एक स्कूटी पर सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख स्कूटी चालक ने स्कूटी घुमाई और भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक सिपाही मनोज कुमार ने स्कूटी के पीछे का हिस्सा पकड़ लिया। 
विज्ञापन

पीछा छुड़वाने के लिए चालक ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। चालक करीब 100 मीटर तक पुलिस कर्मी को घसीटता चला गया। सिपाही को स्कूटी के पीछे घिसटता देख आस पास के राहगीरों ने स्कूटी सवार युवक को पकड़ा।

इंदिरापुरम थाना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी मयंक नागपाल निवासी वसुंधरा सेक्टर 17 के खिलाफ लोकसेवा  के काम में बाधा पहुंचाने और उसे घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें