करोड़ों का चालान कर चुकी है पुलिस
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की पालन नहीं करने पर 2021 में 138416 चालान काटे थे, जिनसे 77846850 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इनमें 21 अंडर एज, 29348 ओवरस्पीडिंग, 22769 गलत ड्राइविंग, 22038 बिना हेलमेट , 8906 गलत पार्किंग, 6816 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 2604 प्रदूषण, 5916 बिना सीट बेल्ट के चालान शामिल है। इस साल 2022 में अभी तक 85378 चालान काटे गए हैं। इनसे 27862771 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इनमें 16 अंडर एज, 23539 ओवरस्पीड, 8118 गलत साइड ड्राइविंग, 28703 बिना हेलमेट, 5586 गलत पार्किंग, 4071 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 231 प्रदूषण, 2009 बिना सीट बेल्ट यात्रा करने के चालान शामिल है।