फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देखती रही तमाशा, पब्लिक करती रही तोड़फोड़

Thu, 06 Mar 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का पक्का तालाब मोहल्ले में दो दिन पहले मारपीट में घायल हुए पप्पू (40) की बुधवार को मौत के बाद बवाल हो गया। भड़की भीड़ हत्यारोपियों के घर में घुसी और तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन


गुस्साई महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के सामने जमकर हंगामा किया। पुलिस तमाशा देखने के सिवाय कुछ न कर सकी। हालात इतने बिगड़ गए कि चार थानों की फोर्स मौके पर भेजनी पड़ी।

मौके पर पहुंचे आला अफसरों के आदेश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। लाठीचार्ज कर रही पुलिस पर भीड़ ने भी पत्थर फेंके। पुलिस ने दावा किया कि दो हत्यारोपियों हनी और कुकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों को महिलाओं ने खूब खरी खोटी सुनाई। काफी देर तक हंगामा चला। 
विज्ञापन


हंगामा क्यूं बरपा
कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे पप्पू का शव परिजनों को सौंपा गया। शव मोहल्ले में पहुंचा तो कोहराम मच गया।

लोगों ने हंगामा कर हत्यारोपियों के घरों में तोड़फोड़ कर जलाने की कोशिश की। हालांकि पहले ही पुलिस फोर्स वहां तैनात थी। लोगों से पुलिस ने कहा कि उसने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पर महिलाएं आरोपियों को दिखाने की बात करने लगीं। बवाल बढ़ता देख पुलिस परिवार की दो महिलाओं को साथ लेकर कोतवाली गई। आरोपियों को देखने के बाद वह शांत हो गए। शाम को पप्पू का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें