फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनिया के साथियों की पहचान में जुटी पुलिस, महिला से बदतमीजी का है मामला

Tue, 28 Jun 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण जिला आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया गिरफ्तारी मामले में उनके अन्य साथियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विधायक के दो से तीन साथियों की पहचान करनी है।
विज्ञापन


विधायक के ये साथी भी सह आरोपी हैं। गौरतलब है कि विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ शिकायत देने वाली पीड़ित महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ विधायक व उसके साथियों ने बदतमीजी व धक्कामुक्की की।

महिला ने कोर्ट के सामने दर्ज कराए बयानों में भी विधायक के साथियों द्वारा बदतमीजी व बदसलूकी करने की बात कही थी
विज्ञापन

कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

- फोटो : ट्व‌िटर से
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक के साथी व अन्य आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस विधायक दिनेश मोहनिया के कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने भी जा रही है। इसके अलावा पीड़ित महिला से विस्तार से पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य आरोपियों की पहचान हो सके।

इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों के  बयान भी दर्ज किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें