फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पुलिस सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर दी जान, कारण पता करने में जुटा महकमा

Mon, 04 Mar 2024 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त गणेश कुरना (28) के रूप में हुई है। शनिवार देर रात उनका शव फ्लैट में मिला। हैदराबाद में मौजूद परिजनों का जब उनसे संपर्क नहीं हुआ तो मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त गणेश कुरना (28) के रूप में हुई है। शनिवार देर रात उनका शव फ्लैट में मिला। हैदराबाद में मौजूद परिजनों का जब उनसे संपर्क नहीं हुआ तो मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


फ्लैट पर पहुंचने पर वारदात का पता चला। आत्महत्या का पता चलते ही क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। मधु विहार थाना पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

आत्महत्या की सूचना मिलते ही एसआई के परिजन दिल्ली पहुंच गए। एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर गणेश का शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि मूलरूप से हैदराबाद, तेलंगाना के रहने वाले सब इंस्पेक्टर गणेश कुरना मार्च 2023 से मधु विहार थाने में तैनात थे। इनके परिवार में पिता सत्य नारायण के अलावा मां और बड़े भाई चंद्रशेखर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें