फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य सोनी हत्याकांड में  पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल, तीसरे की तलाश जारी

Tue, 14 Jul 2020 11:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की ओमीक्रॉन वन स्थित गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी कारोबारी आदित्य सोनी (22) की हत्या के बाद आरोपी दोस्त परिजनों के सामने दुख प्रकट करने गए थे। तीनों आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जमालपुर के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर सोमवार को दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य ने मजाक में आरोपी देव को नपुंसक कह दिया था। इसको लेकर कहासुनी होने पर आदित्य सोनी की डंडों से पिटाई कर दी। बुरी तरह से घायल होने पर तीनों डर गए थे। उन्हें लगा जिंदा छोड़ देंगे तो पुलिस में शिकायत कर देगा।

पुलिस कार्रवाई के डर से तीनों ने आदित्य की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दनकौर के पास गंग नहर में फेंक दिया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि तीनों ने आदित्य की हत्या कर शव कहीं छिपा दिया है। देव और पंकज गौड़ अतुल्यम सोसाइटी में रहते हैं। अभियुक्त ने ब्रेजा कार से शव को ठिकाने लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें