फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव होकर कर रहा था सुसाइड: बाय फॉर एवर लिख खाई नशे की 40 गोलियां, तीन मिनट में पहुंची पुलिस और फिर...

Tue, 28 Mar 2023 08:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सोमवार सुबह फेसबुक अधिकारियों ने पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट-आईएफएसओ को सूचना दी कि फेसबुक लाइव होकर एक युवक आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदनगरी में फेसबुक लाइव होकर एक युवक आत्महत्या कर रहा था। फेसबुक अधिकारियों के जरिये पुलिस को खबर मिली तो महज तीन मिनट के भीतर युवक के घर पहुंचकर जान बचा ली गई। युवक ने नशे की 40 गोलियां एक साथ खा ली थीं। पुलिस के पहुंचने पर युवक अचेत हो चुका था। फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। समय पर हुई कार्रवाई की वजह से 25 वर्षीय युवक की जान बच गई। नंदनगरी थाना पुलिस एक्सपर्ट से युवक की काउंसलिंग करा रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि सोमवार सुबह फेसबुक अधिकारियों ने पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट-आईएफएसओ को सूचना दी कि फेसबुक लाइव होकर एक युवक आत्महत्या कर रहा है। उसने बाय फॉर एवर भी लिखा हुआ था। अधिकारियों ने पुलिस को दो मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाए। आईएफएसओ यूनिट ने उत्तर-पूर्वी जिले को इस संबंध में खबर देकर फेसबुक का वीडियो और दो मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिए। सुबह 9:06 बजे मैसेज मिलने के बाद तुरंत एसएचओ नंदनगरी व बाकी स्टाफ को सूचना दी गई। मोबाइल नंबर से फौरन युवक के घर का पता किया गया। 

जांच में पता चला कि युवक का घर थाने से महज 600 मीटर दूर है। पीसीआर, ईआरवी और एसएचओ तुरंत युवक के घर पहुंचे। युवक के परिजन बेटे के आत्महत्या करने की बात से अंजान थे। पुलिस आननफानन में दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवक के कमरे में पहुंची तो वह बिस्तर पर अचेत था। फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। युवक के घर के कूड़ेदान से गोलियों के रैपर भी बरामद हो गए। परिजनों ने बताया कि बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग की वजह से था तनाव में
होली के बाद से युवक एक लड़की की वजह से तनाव में था। परिवार उसका इलाज भी करवा रहा था। बेटे की जान बचाने पर परिजन पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें