फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले युवक की सीपीआर देकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित रोहित बेहोश होकर बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पड़ा था, उसके मुंह से निकल रहा था झाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के पीसीआर स्टाफ ने एक बेहोश व्यक्ति की जान बचाई है। बेहोशी की हालत में 26 वर्षीय पीड़ित रोहित बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस टीम ने बिना देर किए पीड़ित को तत्काल कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया।
विज्ञापन




पीसीआर पुलिस उपायुक्त पवन कुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंचने पर टीम को बेहोशी की हालत में एक युवक मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। दोनों पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को सीपीआर दिया। उनकी त्वरित और कुशल चिकित्सा सहायता के कारण रोहित को होश आ गया और उसकी हालत स्थिर हो गई। पीड़ित ने अस्पताल में भर्ती होने से इन्कार करते हुए बताया कि उसका इलाज पहले से चल रहा है और वह अपने निजी चिकित्सक से परामर्श करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें