फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बन शख्स की नोएडा पुलिस ने बचाई जान, करंट लगने से जा सकती थी जान

Wed, 04 Jul 2018 08:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बुधवार तड़के सदरपुर के पास बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूटकर कार पर ही गिर गया। खंभे में लगे तारों में उस वक्त करंट आ रहा था। इससे कार चालक की जान को खतरा था। पीआरवी ने सूझबूझ से न केवल कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार तड़के 3:10 बजे हुआ था। रविंद्र ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी थी। पीआरवी-2327 ने बिजली विभाग से संपर्क कर पहले बिजली बंद कराई। 

इसके बाद विभाग के लोगों की मदद से कार पर से खंभा हटाकर चालक को बाहर निकाला, उसे हल्की चोट लगी थी। पीआरवी कमांडर नत्थू सिंह, सब कमांडर अवनीश कुमार और पायलट नरेन्द्र कुमार यादव ने घायल को पहले अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज करवाया। इसके बाद उसे घर पहुंचाया। एसएसपी ने कार चालक की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें