फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के साथ मछली पकड़ने गए दो सगे भाई यमुना में डूबे, एक का शव मिला दूसरे की तलाश जारी

Wed, 04 Jul 2018 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
drowned
विज्ञापन

बख्तावरपुर में जीजा के साथ मछली पकड़ने गए दो सगे भाई यमुना में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। हालांकि एक बच्चे का शव बुधवार सुबह बुराड़ी इलाके से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। मृतक बच्चे की शिनाख्त 13 वर्षीय रोशन के रूप में हुई है। जबकि भूषण(15) अभी लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार रोशन और भूषण अलीपुर के बख्तावरपुर गांव में परिवार के साथ रहते थे। दोनों बच्चे सरकारी स्कूल की छठी और सातवीं कक्षा में पढ़ते थे। मंगलवार दोपहर दोनों बच्चे अपने जीजा के साथ ठोकर नंबर 13 के पास यमुना में मछली पकड़ने गए थे। उनके जीजा मछली पकड़ने लगे, जबकि दोनों भाई पानी में नहाने उतर गए।

इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और अचानक दोनों पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर जीजा भागकर वहां पहुंचा, तब तक दोनों भाई पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस व बोट क्लब के गोताखोर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। रात भर सर्च अभियान के बाद बुधवार सुबह एक बच्चे का शव बुराड़ी इलाके में यमुना नदी से बरामद कर लिया गया। फिलहाल दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें