फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की कार को ट्रक ने मारी थी टक्कर, पुलिस ने नहीं सुनी बात फिर बजी फोन की घंटी और...

Sat, 08 Sep 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सेक्टर-71 में शराब के नशे में ट्रक चालक ने रांग साइड ले जाकर एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक दंपती की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित दंपती ने पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक हजार रुपये दिलाकर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


इस पर पीड़ित थाने पहुंचे, तो उनकी बात नहीं सुनी गई। जब दंपती को न्याय न मिला तो उन्होंने रिश्तेदार मंत्री को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-71 निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी गुंजन के साथ फरीदाबाद से शुक्रवार को नोएडा आ रहा था। सेक्टर में प्रवेश के दौरान एक ट्रक रांग साइड आया और उनकी कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने दंपती को बाहर निकाला। पीड़ित दंपती ने ट्रक चालक को देखा तो वह नशे में था।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी, मगर पुलिस 1 हजार रुपये दिलाकर समझौता कराने लगी। दंपती नहीं माने और थाने चले गए, मगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी उनकी बात नहीं सुन रहे थे। करीब एक घंटे तक जब दंपती की बात नहीं सनी, तो उन्होंने भाजपा में मंत्री रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। 

उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को फोन किया, तो मामला कोतवाल तक पहुंचा। इंस्पेक्टर तुरंत गश्त से थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी ट्रक चालक का मेडिकल कराकर गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक चालक द्वारा दंपती की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।-अनीता चौहान, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-49, नोएडा
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें