ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाली चीनी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354बी, 504 और 323 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Police have registered a case under sections 354B, 504 & 323 IPC in connection with alleged thrashing of a Chinese national while she was out for morning walk at ATS Paradiso: Police Commissionerate Noida
महिला ने 27 मई को ट्विटर पर अपने साथ हुई घटना को साझा किया था। महिला ने विस्तार से बताया था कि उसके साथ क्या हुआ और साथ ही उसने प्रशासन को टैग कर जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाई थी।