मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पीड़ितों के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ितों की पहचान पालम निवासी रोहन (17), कौशल (16) और अभय (17) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रोहन ने बताया कि वह स्नातक का छात्र है।
11 अक्टूबर की रात करीब 8.40 बजे वह अपने दोस्त अभय के साथ स्कूटी से महरौली रोड पर जा रहे थे। डेयरी के पास जाम होने की वजह से वह रूका हुआ था। उसके आगे एक बाइक सवार खड़ा था। उन्होंने उससे आगे निकलने के लिए हार्न बजाया। इसपर बाइक सवार गुस्से में आ गया और उनसे कहासुनी करने लगा। फिर फोन कर अपने एक साथी को बुला लिया। तब तक रोहन अपने दोस्त के साथ स्कूटी से वहां से चले गए।
आरोप है कि बाइक सवार ने उनकी स्कूटी का पीछा किया और उन्हें रोककर पिटाई करने लगे। इसी दौरान रोहन का दोस्त कौशल भी वहां पहुंच गया। आरोपियों ने रोहन की पिटाई करने के बाद ईंट मारकर उसकी दांत को तोड़ दिया। रोहन के दोस्तों ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी ईंट मारकर घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देकर बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।