फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस में भर्ती 

Thu, 16 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
दो साल पहले हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर यूपी पुलिस में भर्ती होने का मामला प्रकाश में आया है। दादरी कोतवाली में आरोपी सिपाही कर्मवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मायचा निवासी कर्मवीर 2015 में यूपी पुलिस के आरक्षी पद पर चयनित हुआ था। भर्ती के दौरान कर्मवीर ने वर्ष 2011 में रामकुमार भार्गव इंटर कॉलेज भजनपुर, कौशांबी से हाईस्कूल पास करने का प्रमाणपत्र लगाया था।

2013 में उसने हुंडीलाल राधेलाल इंटर कॉलेज, अलीगढ़ से इंटरमीडिएट किया। भर्ती के बाद एसएसपी के सामने कागजात प्रस्तुत किए गए। शंका होने पर एसएसपी ने दस्तावेज की जांच शुरू कराई।
विज्ञापन


तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कर्मवीर द्वारा जमा कराया गया हाईस्कूल काप्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इसके आधार पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें