फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाई अपहरण की गुत्थी: आरोपियों की इस चूक से खाकी को मिली सफलता, 24 घंटे के अंदर युवक को बरामद किया

Mon, 30 Oct 2023 03:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (मेवात)

सार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए युवक को उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया, लेकिन मामले में संलिप्त आरोपी फरार हो गए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पुन्हाना कोर्ट परिसर से अपहरण किए गए युवक के मामले में पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी संजीत कुमार की टीम ने चौबीस घंटे में गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए युवक को उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया, लेकिन मामले में संलिप्त आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

बता दें कि सुबीन पुत्र रसीद ने पुलिस ने बताया कि उसका भाई नासिर पुत्र रसीद व चाचा अब्दुल रहमान पुत्र इब्राहिम पुन्हाना कोर्ट में किसी मामले की तारीख के लिए वकील के पास आए थे। वह कोर्ट परिसर में पहुंचे तो पहले से तैयार खड़े कबीर, मुकीम पुत्र मोहम्मद यासीन, अनस व अन्य आए और अवैध हथियार के बल पर थार गाड़ी में डालकर ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद फोन आया कि भाई की सलामती चाहते हो तो पंद्रह लाख रुपये का इंतजाम कर लो। 
विज्ञापन

उन्होंने नासिर से भी बात कराई तो नासिर ने फोन पर बताया कि मेरी उक्त लोगों से गाड़ियों के लेन-देन के कारण पहचान थी, अब ये लोग मुझे अज्ञात स्थान पर अपहरण करके ले आए हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी चौकी पुन्हाना पुलिस हरकत में आ गई। सिटी चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने टीम गठित करके अपहरणकर्ताओं के लोकेशन के आधार पर दबिश दी। चौबीस घंटे में ही पुलिस टीम ने अपहरण किए हुए युवक नासिर को उत्तर प्रदेश से बरामद करके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें