फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: घड़ी व्यापारी की कार में मिले 10 लाख रुपये, पुलिस ने जब्त की रकम

Mon, 15 Apr 2024 03:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने हिंडन एयरफोर्स के पास घड़ी व्यापारी की वेगनआर कार में 10 लाख रुपये पकड़े हैं। पुलिस ने लाखों की रकम को जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
police demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने रविवार रात हिंडन एयरफोर्स के पास घड़ी व्यापारी की वेगनआर कार में 10 लाख रुपये पकड़े हैं। दोनों लोग पूछताछ में गाड़ी में मिले कैश के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने लाखों की रकम को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि चेकिंग में टीम ने घड़ी व्यापारी विश्वास जायसवाल पुत्र राजन जायसवाल निवासी सीतामढ़ी बिहार, हाल पता बुराड़ी दिल्ली और चालक बॉबी निवासी शाहदरा दिल्ली को पकड़ा है। दोनों दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन में अपने दोस्त के पास जा रहे थे। टीम ने वेगनआर गाड़ी में तलाशी लेकर दस लाख रुपये की नकदी पकड़ी।

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें व्यापारी विश्वास ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दोस्त के पास पैसे लेकर जा रहे थे। दोस्त के पिता का ट्रांसप्लांट होना है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन वह टीम को नकदी के बारे में कोई कागजात नहीं दे पाए। डीसीपी के मुताबिक, गाड़ी से नकदी को बरामद कर जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें