दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की गिरफ्तारी मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने उनके सुल्तानपुरी स्थित घर जाकर दुबारा छानबीन की।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से कुछ सैंपल भी उठाए। हालांकि बुधवार को पुलिस की टीम छानबीन के लिए पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले पर भी पहुंची थी।
दोनों जगहों से साक्ष्य जुटाने के बाद टीमें वापस लौट आई। सूत्र बताते हैं कि अभी तक पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। चार दिन की पुलिस रिमांड में पुलिस संदीप से पूछताछ कर कुछ खास पता भी नहीं कर पाई है।