फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखोंदेखीः पढ़िए, क्या हैं डायवर्जन की बाधाएं

Sat, 04 Jan 2014 02:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे स्थित होंडा चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर के डायवर्जन की राह में आने वाले रोड़ों को जल्द खत्म किया जाएगा। एनएचएआई के साथ होने वाली बैठक से पहले ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। हमारी टीम ने लिया इसका जायजा किया।
विज्ञापन


होंडा चौक पर दोपहर 12:50 बजे
सभी तैनात कर्मचारी लंच कर रहे हैं। हुडा की ओर से पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही हुडा की इस जमीन पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी सड़क बना कर डायवर्जन करेगी।

सुभाष चौक पर दोपहर 1:20 बजे
वाहनों का रेला चारों ओर से निकल रहा है। दोपहर के समय ट्रैफिक पर नियंत्रण रखने पर पुलिस को जूझना पड़ रहा है। पुलिस इस चौक पर निर्माण कार्य में तेजी लाने का पत्र हुडा को लिख चुकी है।
विज्ञापन


बीकानेरवाला चौक पर 1:45 बजे
सेक्टर-10 से लेकर सेक्टर-37 व खेड़कीदौला से निकलने वाले लोग इसी चौक से ही होकर गुजरते हैं। यहां के स्लिप रोड को चौड़ा कराने का काम हुडा को पूरा करना है।

हिमगिरी चौक पर 2:10 बजे
होंडा चौक से सेक्टर दस व पुराने शहर को जोड़ने वाली सड़क है। आधी बनी है। आधी बनाई जानी है। जिस लेन को चौड़ा करना है, वहां पर बिजली के पोल नजर आ रहे हैं। हुडा की ओर से चौक व सड़क मरम्मत हो जाने के बाद राह आसान मानी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें