फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चेन स्नैचरों के पीछे दो किमी दौड़ी पुलिस

Sat, 22 Feb 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महागुन मॉल के पास शुक्रवार अपराह्न तीन बजे महिला से पर्स लूटकर भाग रहे दो स्नैचर को पुलिस ने दो किलोमीटर तक पीछा कर धर दबोचा। इनमें से एक 12वीं और दूसरा बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-3 स्थित महागुन मॉल के पास वैशाली निवासी चंद्रांशु सिंह गुजर रहीं थी। तभी बाइक सवार स्नैचर उनका पर्स लूटकर भागने लगे। चंद्रांशु ने तुरंत पुलिस को 100 नंबर पर जानकारी दी।

सूर्य नगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी स्नैचर के पीछे भागे। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद चंद्रनगर के पास इन्हें दबोच लिया गया। थाना लिंकरोड लाया गया, जहां चंद्रांशु ने दोनों की पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि 12वीं के छात्र विकास और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र उमेश निवासी दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इन्होंने कई वारदातों को अंजाम दिया है। लूटा गए पर्स और सात हजार रुपये भी बरामद कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें