फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब, लड़कियां और धुआं: हुक्का बार में हो रही थी अय्याशी, पुलिस की रेड पर मची भगदड़, अंदर से बरामद हुआ ये सब

Sun, 08 Oct 2023 07:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मौके से बार मालिक गौरव और मैनेजर पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कांच क्लब के नाम से चल रहे बार में प्रतिबंधित तंबाकू के साथ हुक्के उपलब्ध करवाए जा रहे थे। पुलिस को मामले में प्रमोद चौधरी नामक क्लब के दूसरे मालिक की तलाश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा में झिलमिल कॉलोनी इलाके में चल रहे एक अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस वहां पहुंची तो हुक्का बार में भगदड़ मच गई। बार में नाबालिग लड़कियों से शराब परोसवाने के अलावा प्रतिबंधित तंबाकू के हुक्के चल रहे थे। पुलिस ने मौके से बार मालिक गौरव और मैनेजर पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कांच क्लब के नाम से चल रहे बार में प्रतिबंधित तंबाकू के साथ हुक्के उपलब्ध करवाए जा रहे थे। पुलिस को मामले में प्रमोद चौधरी नामक क्लब के दूसरे मालिक की तलाश है।

विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पांच अक्तूबर को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि चिंतामणि चौक, झिलमिल कॉलोनी एरिया में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। यहां पर नाबालिग लड़कियों से शराब परोसवाई जा रही थी। इसके अलावा प्रतिबंधित तंबाकू के हुक्के भी सर्व किए जा रहे थे। फौरन इंस्पेक्टर विकास कुमार व अन्यों की टीम ने कांच क्लब, शेड नंबर-23, तीसरी मंजिल स्थित परिसर में छापेमारी की। 
विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने क्लब व हुक्का बार के स्टाफ को भी हिरासत में लिया। बाद में सभी से पूछताछ करने के बाद उनको छोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके से क्लब मालिक गौरव व उसके मैनेजर पंकज को गिरफ्तार कर लिया। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, 16 हुक्के, प्रतिबंधित तंबाकू और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें