फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिकों की शराब पार्टी पर पुलिस का छापा, 57 धरे

Mon, 23 Sep 2019 07:06 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन
भोंडसी थाना क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस पर चल रही समलैंगिकों की शराब पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी की है। मौके से पुलिस ने 57 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पार्टी में शराब परोसने की अनुमति नहीं थी। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, भोंडसी थाना पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि भोंडसी के भारत यात्रा केंद्र स्थित जैन फॉर्म हाउस पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। तेज आवाज में डीजे भी बज रहा है।

इस पर भोंडसी थाना पुलिस ने पुलिस बल व आबकारी विभाग के निरीक्षक सोमदत्त को भी मौके पर बुलवाया। पुलिस ने जांच में पाया कि यहां समलैंगिकों की शराब पार्टी चल रही है। पार्टी में शराब परोसने के लिए आयोजकों ने अनुमति नहीं ली है। टीम ने डीजे बंद करवाते हुए आयोजकों के 7 सदस्यों सहित 57 लोगों को काबू किया।
विज्ञापन


पूछताछ में डीजे बजा रहे रहे युवक की पहचान नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ शर्मा, एक अन्य युवक की पहचान ओखला, दिल्ली निवासी हम्माद,  उत्तराखंड, गढ़वाल के गांव गड्ढा कॉलोनी, जिला टिडरी निवासी सोहन सहित पार्टी के आयोजक पंकज शर्मा के रूप में हुई।

पुलिस ने पार्टी में शराब परोस रहे युवकों की पहचान शाहदरा दिल्ली निवासी अकरम, यमुना नगर हरियाणा निवासी मनीष कुमार के रूप में की है। आरोपी पंकज ने बताया कि यह पार्टी उसने जैन फॉर्म के मालिक के कहने पर आयोजित की थी। पुलिस ने मौके से 36 बोतल बीयर, 5 बोतल शराब तथा 15 खाली बोतलें बीयर की बरामद की है। 

आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक सोमदत्त ने बिना अनुमति शराब परोसने का जुर्माना भरने का निर्देश दिया, लेकिन आयोजकों ने मना कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें