फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: समीर मोदी की जमानत याचिका का पुलिस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी होगी सुनवाई, कोर्ट ने 6 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने सोमवार को व्यवसायी समीर मोदी की जमानत याचिका पर बहस सुनी। दिल्ली पुलिस ने समीर की जमानत का विरोध किया। अदालत ने शिकायतकर्ता की ओर से दलीलें सुनने के लिए मामला मंगलवार तक के लिए टाल दिया।
समीर मोदी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया है। एएसजे विपिन खरब ने बंद कमरे में सुनवाई की। शुरुआत में वकील ने दलील कैमरे के सामने रखने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार लिया। इस बीच प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) ने समीर मोदी की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पूर्व में एक दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए जवाब दाखिल किया था। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ चार दिनों में ही लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया, जबकि एफआईआर 10 सितंबर को दर्ज हुई थी। मोदी लंदन गए थे और वापसी पर 18 सितंबर को हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिए गए। वकील ने अदालत से गुजारिश की है कि इतनी जल्दी एलओसी जारी होने पर पुलिस से सवाल पूछा जाए और शिकायतकर्ता पर लगे जबरन वसूली के आरोपों की भी जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें