फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: पुलिस अधिकारी ने पंचशील ग्रीन्स सोसाइटी के गार्ड से की अभद्रता, हवाई फायर झोंका; पीड़ित ही उठाया गया

Sun, 28 Jan 2024 02:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद के बीच पुलिस अधिकारी ने हवाई फायरिंग की। तब तक 112 नंबर की पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस गार्ड को ही उठाकर ले गई।
विज्ञापन
पंचशील ग्रीन्स-दो सोसाइटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्डों और लोगों के बीच झड़प होने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ताजा मामला पंचशील ग्रीन्स-दो सोसाइटी का है। यहां शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने कॉलोनी के गार्ड के साथ अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर हवाई फायर झोंका। इसके बाद मामले की जानकारी पर जब पुलिस पहुंची तो अधिकारी पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टा गार्ड को ही उठा ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पंचशील ग्रीन्स-दो सोसाइटी में यूपी पुलिस के एक अधिकारी गेस्ट बनकर किसी फ्लैट में आए थे। रॉन्ग साइड से निकलने पर गार्ड ने उन्हें रोका। जिससे वह भड़क गए और गार्ड के साथ गाली-गलौज की। उसके बाद बाहर सर्विस लेन में कार लगाकर अपनी पिस्तौल कार से निकाल लाए। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि उसके बाद हवाई फायरिंग की। तब तक 112 नंबर की पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद पुलिस गार्ड को ही उठाकर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें