सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोर विला सोसायटी के फ्लैट में जेनपेक्ट कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट स्वरूप राज के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कंपनी को दोबारा नोटिस भेजा है। पुलिस ने जांच के लिए कंपनी से 15 दिसंबर की रात हुई पार्टी में मौजूद कर्मियों व अधिकारियों के बयान दर्ज कराने को कहा है। वहीं, अब तक एवीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मियों के भी बयान दर्ज नहीं हुए हैं।