फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बकरी की तलाश: उम्र चार साल,रंग काला और गठीला बदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र चार साल, रंग काला, गठीला बदन। दिल्ली पुलिस को इन दिनों इस हुलिये की एक बकरी की तलाश है। गाजीपुर इलाके में सेंट्रो कार सवार कुछ लोग जनरेटर कारोबारी मोहम्मद इस्माइल (62) की बकरी को उठा ले गए।
विज्ञापन


इस्माइल की शिकायत पर पुलिस ने बकरी चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसआई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बकरी की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सी-380, मुल्ला कॉलोनी, घड़ौली विस्तार निवासी इस्माइल का जनरेटर का कारोबार है। इस्माइल ने पुलिस को बताया कि उसके पास करीब चार साल की काले रंग की बकरी थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम वह घर के पास बंधी थी

शनिवार शाम वह घर के पास बंधी थी। इस बीच एक सेंट्रो कार उसके बराबर में आकर रुकी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, कार सवार लोगों ने बकरी को कार में डाला और भाग निकले।

कुछ दूर खड़े इस्माइल ने सारी घटना खुद देखी। उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष् सूचना दी। कुछ ही देर बाद पीसीआर वैन और थाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस्माइल का कहना है कि इससे पहले भी कोई उनकी बकरी चोरी कर ले गया था। तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें