पुलिस हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन की ओर से 49 करोड़ की लागत से तैयार की गई मानेसर पुलिस लाइन का रविवार को पुलिस महानिदेशक होम गार्ड्स व डायरेक्टर सिविल डिफेंस हरियाणा मोहिंद्र लाल ने उद्घाटन किया।
न साल पहले मानेसर में 63 एकड़ क्षेत्र में इसका निर्माण शुरू किया गया था। पुलिस हाउसिंग बोर्ड की ओर से यहां पर एमटीओ वर्कशॉप, शॉपिंग कांप्लेक्स, प्रशासनिक भवन, जवानों के लिए हॉस्टल और मेस का निर्माण किया गया है।
रिहायशी टावरों में लिफ्ट और पावर बैकअप की सुविधा दी गई है। पुलिस लाइन में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है, जिससे पानी साफ होकर पेड़-पौधों व पार्क में इस्तेमाल हो सकेगा। यहां पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है।
इसमें पुलिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 150 रिहायशी भवन बनाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान आईपीएस शीलमधुर, आईपीएस के.सेल्वराज, एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अकील अहमद, पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, डीसीपी साउथ सुलोचना गजराज, डीसीपी वेस्ट बलवान सिंह राना आदि मौजूद रहे।